BCI में अब आर-पार की लड़ाई! YR Sadashiva Reddy ने Manan Mishra से कहा: Bar को बेहतर चाहिए
बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के को-चेयरमैन वाई.आर. सदाशिव रेड्डी ने चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा से ₹150 करोड़ के कथित फंड दुरुपयोग, परिवारिक नियुक्तियों और NALSAR विवाद सहित कई गंभीर आरोपों पर इस्तीफे की मांग की है, हालांकि मिश्रा ने इसे खारिज कर दिया है। रेड्डी ने बार के बेहतर भविष्य के लिए BCI और उसके ट्रस्ट के खातों का विशेष ऑडिट कराने तथा लॉ कॉलेजों से मिलने वाले दान पर रोक लगाने की भी मांग की है।



























































