Rape Case दबाने के लिए 5 Crore की मांग? NHRC ने CM Mann की पत्नी से मांगे जवाब, BJP हुई हमलावर
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये मांगने के आरोपों पर पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। NHRC ने मुख्य सचिव और DGP को दो हफ़्तों में कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है, जिससे पीड़िता के मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके।



























































