Russia दौरे पर EAM Jaishankar, Lavrov संग Regional-Global मुद्दों पर अहम चर्चा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर की आगामी रूस यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को सुदृढ़ करेगी। वे अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मिलेंगे और 27वें अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की सह-अध्यक्षता करेंगे, जहां व्यापार, अर्थव्यवस्था, विज्ञान व संस्कृति सहित द्विपक्षीय सहयोग के व्यापक आयामों पर चर्चा होगी। यह बैठक क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच भी बनेगी।



























































