AAP MP Sanjay Singh का बड़ा दावा: Ram Mandir ज़मीन घोटाले के सबूत SIT को सौंपेंगे
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े ज़मीन घोटाले के 'पक्के सबूत' होने का दावा किया है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर करोड़ों रुपये के भूमि खरीद भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ये दस्तावेज़ चंदे की हेराफेरी की जांच कर रही SIT को सौंपने की बात कही है। सिंह का कहना है कि इन घोटालों से करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



























































