शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला
अपने वकील के ज़रिए दायर अर्ज़ी में गांधी ने कहा कि उनकी टिप्पणी कार्तिकेय सिंह के बारे में नहीं थी। शिकायत के बाद, भोपाल की अदालत ने गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया। इसके बाद उन्होंने समन और मानहानि की कार्यवाही, दोनों को रद्द कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया।



























































