China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की 'अदृश्य' एंट्री!
अपनी किताब 'द हाइएस्ट एग्जाम: हाउ द गाओकाओ शेप्स चाइना (2025)' में लेखकों होंगबिन ली, रुइक्स्यू जिया और क्लेयर कूसिन्यू ने लिखा है, "गाओकाओ चीन में समाज और उससे भी ज़्यादा अहम, सरकार के सामने अपनी काबिलियत साबित करने के कुछ चुनिंदा मौकों में से एक है। सच तो यह है कि चीन में शायद ही कोई ऐसा हो जो देश की शिक्षा व्यवस्था से अछूता रहा हो।



























































