PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!
राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में शाह की बैठक की तस्वीर शेयर की। पोस्ट में कहा गया, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात की थी। ये मुलाकातें इसलिए अहम हैं क्योंकि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं।



























































