PoK में रोकी गयी खाना-पानी, ईंधन और दवाओं की सप्लाई! पाकिस्तान की इस गंदी चाल के पीछे की वजह हैरान करने वाली!!
पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में स्थानीय सरकार और इस्लामाबाद के खिलाफ चल रहा जनांदोलन अब एक गंभीर मानवीय संकट में बदल गया है। प्रदर्शनकारियों और आम जनता को घुटनों पर लाने के लिए पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा इलाके की आर्थिक और भौतिक नाकेबंदी किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।



























































