Ebola का खतरा बढ़ा! विदेश से आने वालों के लिए सरकार ने लॉन्च किया AIR SUVIDHA 2.0 पोर्टल
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस पोर्टल से एयरपोर्ट हेल्थ ऑफिसर, ब्यूरो ऑफ़ इमिग्रेशन, IDSP और राज्य के सर्विलांस अधिकारियों के साथ रियल-टाइम डेटा शेयर किया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा कि इससे जोखिम वाले यात्रियों की तेज़ी से पहचान और उन्हें रेफर करने में मदद मिलेगी, साथ ही आने-जाने की प्रक्रिया भी आसान और कॉन्टैक्टलेस बनी रहेगी, क्योंकि लैंडिंग के बाद कोई फ़िज़िकल फ़ॉर्म नहीं भरना होगा।



























































