Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस
राजधानी एक्सप्रेस में एक यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने संबंधित केटरिंग फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और उसे ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करके पूछा है कि क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।



























































