Air India 171 Crash: हादसे का सच जानने में लगेगा और वक्त, Interim Report पर सरकार का बड़ा बयान
सूत्रों ने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी), जो जांच का नेतृत्व कर रहा है, अभी भी दुर्घटना से जुड़े कई कारकों का अध्ययन कर रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने कहा, "संबंधित जांच एजेंसियां कई कारकों पर काम कर रही हैं।



























































