Yogi सरकार पर Akhilesh का बड़ा हमला, बोले- 'Fake Encounters से खड़ा किया आपराधिक तंत्र'
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर फर्जी मुठभेड़ों के जरिए एक आपराधिक तंत्र स्थापित करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरुपयोग करती है और गोरखपुर मुठभेड़ मामले की तरह दोषी पाए जाने पर उनसे पल्ला झाड़ लेती है।



























































