हूती हमलों के बीच Air India की उड़ानें रद्द, सऊदी अरब के यात्रियों को मिलेगा फ्री टिकट बदलाव और पूरा रिफंड
सऊदी अरब में हमलों के मद्देनजर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेद्दा, रियाद और दम्माम की उड़ानें 24 अक्टूबर तक निलंबित कर दी हैं। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को टिकट की तारीख मुफ्त बदलने, वैकल्पिक मार्ग या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया है। यह निर्णय रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद लिया गया।



























































