क्या भाजपा-अकाली दल मिलाएंगे हाथ? सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा नीत एनडीए में फिर से शामिल होने के संकेत दिए हैं। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने आप और कांग्रेस को अपना मुख्य विरोधी बताया। बादल ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य की बेहतरी के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन को तैयार है।



























































