बैंकिंग सिस्टम पर Akhilesh Yadav का केंद्र पर वार, KYC और CIBIL को लेकर दागे 12 सवाल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैंकिंग क्षेत्र की कार्यप्रणाली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और 'बारह साल, 12 सवाल' के तहत कई मुद्दे उठाए। उन्होंने बैंकों के निजीकरण, बार-बार KYC की मांग, बंद होते ग्रामीण एटीएम और कर्मचारियों की कमी पर डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज से जवाब मांगा।



























































