INDIA Bloc के लंच से Akhilesh Yadav की SP ने बनाई दूरी, आज प्रदर्शन में भी नहीं हुई शामिल, जानें क्या है वजह?
समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिल्ली में आयोजित INDIA गठबंधन के लंच में हिस्सा नहीं लिया। पार्टी नेताओं ने इसका कारण न्योता देर से मिलना, खराब समन्वय और अखिलेश यादव के स्वास्थ्य व राज्य स्तरीय व्यस्तता को बताया। पिछले कुछ महीनों में यह दूसरा मौका है जब अखिलेश यादव गठबंधन के कार्यक्रम से दूर रहे।



























































