Amazon को चुनौती देने Elon Musk तैयार, जल्द ला सकते हैं नया X Shop
अमेजन द्वारा ग्रोक जैसे एआई बॉट्स को खरीदारी से ब्लॉक किए जाने के बाद, एलन मस्क ने उसके मुकाबले एक नया ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म शुरू करने का संकेत दिया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर के सुझाव पर मस्क ने यह बात कही। यह प्रस्तावित प्लेटफॉर्म मुख्य रूप से एआई एजेंट्स और अमेरिकी उत्पादों पर केंद्रित हो सकता है।



























































