Odisha Campus Polls: छात्र राजनीति में ABVP का परचम, अमित शाह ने बताया विचारधारा की जीत
ओडिशा के छात्र संघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) को मिली जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिणाम दर्शाता है कि युवा शक्ति 'राष्ट्र प्रथम' की विचारधारा के साथ है। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने बताया कि परिषद ने 13 में से 8 विश्वविद्यालयों में शानदार जीत दर्ज की।



























































