प्राकृतिक खेती से समृद्ध होगा Bihar, राष्ट्रीय बैठक में बोले कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि राज्य में खेत बचाओ अभियान के तहत 7,275 किसान चौपालों से 6 लाख से अधिक किसानों को जागरूक किया गया है। अब प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाया जा रहा है।



























































