लोकतंत्र में चुनाव ही सरकार बदलने का वैध तरीका, Rajeev Chandrasekhar ने Congress को दी नसीहत
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने सत्ता परिवर्तन संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि 2G और कोयला घोटालों को छिपाने के समय से ही चिदंबरम सच नहीं बोल रहे हैं। चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में सरकार बदलने का एकमात्र वैध तरीका चुनाव ही है, अराजकता नहीं।



























































