Delhi SIR 2026 में 2.3 लाख नए मतदाताओं के आवेदन, 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर
दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नए पंजीकरण और सुधार के लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। मतदाताओं की सहायता के लिए 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है, जिसके बाद 4 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।



























































