Emergency ने देश को Rule of Law का फर्क सिखाया, लखनऊ में बोले योगी आदित्यनाथ
लखनऊ में लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1975 के आपातकाल और जस्टिस हंसराज खन्ना की असहमति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस दौर ने देश को कानून के शासन और कानून के जरिए शासन के बीच फर्क सिखाया। साथ ही उन्होंने केशवानंद भारती मामले तथा 2014 के जनादेश जैसे संवैधानिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की।



























































