CM Yogi का बड़ा ऐलान, Atiq Ahmed का गढ़ Kasari-Masari अब कहलाएगा Shrikrishnapuri
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के कसारी-मसारी का नाम बदलकर 'श्रीकृष्णपुरी' करने का ऐलान किया है। उन्होंने अतीक अहमद के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीडीए के पद्म लोक अपार्टमेंट का भूमि पूजन किया। इस 14 मंजिला आवासीय प्रोजेक्ट में गरीबों के लिए 602 फ्लैट्स बनाए जाएंगे।



























































