मस्क ने दबाया किल स्विच बटन, चीख पड़ा यूक्रेन, सही निकला भारत का अनुमान!
यूक्रेन युद्ध में विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट की कनेक्टिविटी बाधित होने से सैन्य ड्रोन अभियान गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। इस घटना ने साबित किया है कि बाहरी नियंत्रण वाली तकनीक संकट के समय राष्ट्रीय सुरक्षा को पंगु बना सकती है। इसीलिए विदेशी इंटरनेट कंपनियों पर कड़े सुरक्षा नियम लागू करने का भारत का फैसला संप्रभुता के लिहाज से पूरी तरह सही था।



























































