Domino's Pizza के 5 आउटलेट्स के फूड लाइसेंस निलंबित, FDA ने पाईं गंभीर कमियां
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के कारण पुणे और कोल्हापुर में डोमिनोज़ के पांच आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान वहां कॉकरोच मिलने, गंदगी और अनुचित भंडारण जैसी खामियां पाई गईं। एफडीए ने कहा कि सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



























































