Bangladesh Resort Fire: कॉक्स बाज़ार में जिंदा जले 10 लोग, शवों की पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट
बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार में एक समुद्र तटीय रिसॉर्ट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए। बांस और लकड़ी से बनी यह तीन मंजिला इमारत पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग के कारणों की जांच जारी है।



























































