SIR रद्द करने और CEC के इस्तीफे की मांग, महिला संगठनों का Delhi Police HQ तक मार्च
कई महिला संगठनों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं पर कथित पुलिस बर्बरता और यौन हिंसा के विरोध में दिल्ली में मार्च निकाला। सीपीआई नेता एनी राजा ने आरोप लगाया कि महिलाओं की आवाज दबाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।



























































