मानहानि मामले में Delhi Court ने YouTuber Dhruv Rathee के खिलाफ Bailable Warrant जारी किया
दिल्ली की एक अदालत ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 के मानहानि मामले में जमानती वारंट जारी किया है। राठी के घर पर ताला लगे होने और समन तामील न हो पाने की रिपोर्ट के बाद अदालत ने यह कदम उठाया। विकास सांकृत्यायन द्वारा दायर इस मामले की अगली सुनवाई अब 31 अक्टूबर को तय की गई है।



























































