Har Ghar Tiranga पर रुख साफ करे केंद्र सरकार, अजिंक्य शिंदे ने CJP कार्यकर्ताओं की हिरासत पर उठाए सवाल
दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने और अनधिकृत प्रवेश को लेकर सीजेपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर पार्टी ने सवाल उठाए हैं। अभिनेता प्रकाश राज ने भी तिरंगा थामने वाले प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में लेने पर केंद्र सरकार की आलोचना की। वहीं निषेधाज्ञा के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने कई मामले दर्ज किए हैं।



























































