Ukraine में Starlink एक्सेस रुकने पर बोले Donald Trump, Elon Musk जिम्मेदार नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन के स्टारलिंक एक्सेस खोने के लिए वह या एलन मस्क जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने यूक्रेन की सैटेलाइट सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। इसके साथ ही ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ अपने अच्छे संबंध होने की बात भी कही।



























































