दिल्ली के आनंद पर्वत में DTC Bus की टक्कर से 1 की मौत, कई घायल
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DBG रोड पर शनिवार को DTC बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस एक महिला चला रही थी, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव किया।



























































