Rekha Arya पर 210 करोड़ के आरोप, Congress ने CM Dhami से की बर्खास्तगी की मांग
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पर उनके पति द्वारा लगाए गए 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से स्थिति स्पष्ट करने और जांच कराने को कहा। वहीं, रेखा आर्या ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।



























































