वाराणसी के नमो घाट पर IAF का बड़ा प्रदर्शन, करतब दिखाएगी Surya Kiran और Sarang टीम
उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित नमो घाट पर 22 से 25 अक्टूबर तक भारतीय वायु सेना का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर डिस्प्ले आयोजित होगा। वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर होने वाले इस कार्यक्रम में राफेल, सुखोई, तेजस के साथ सूर्य किरण और सारंग टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें नौसेना और थल सेना के विमान भी शामिल होंगे।



























































