अगस्त में IPO Market में आएगी बहार, Zepto समेत कई बड़ी कंपनियां जुटाएंगी ₹25,000 करोड़
भारतीय प्राथमिक बाजार अगस्त में बड़े उछाल के लिए तैयार है, जहां जेप्टो और शिपरॉकेट जैसी प्रमुख कंपनियों सहित एक दर्जन से अधिक संस्थान 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाएंगे। बाजार की बढ़ती स्थिरता और निवेशकों का सकारात्मक रुख इस सक्रियता को बल दे रहा है। हालांकि, विश्लेषकों का मानना है कि अब सफलता केवल उचित मूल्यांकन और मजबूत व्यापारिक मॉडल वाले निर्गमों को ही मिलेगी।


























































