कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक Abhijeet Dipke को हुआ ‘टाइफाइड’, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को कहा कि उन्हें ‘टाइफाइड’ हो गया है लेकिन उनकी इस अवस्था से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन की गति मंद नहीं पड़ेगी।



























































