Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit
जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों से वैश्विक विमानन उद्योग पर भारी दबाव है। इस संकट के बीच, डेल्टा एयरलाइंस का एक दशक पुराना रणनीतिक फैसला फायदेमंद साबित हो रहा है। 2012 में तेल रिफाइनरी खरीदने से कंपनी को ईंधन लागत पर सीधा नियंत्रण मिला है, जो उसे बाजार की अस्थिरता से बचाकर मजबूत प्रतिस्पर्धी बढ़त दे रहा है।



























































