Health Minister JP Nadda पहुंचे Apollo Hospital, वरिष्ठ BJP नेता LK Advani का जाना हाल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का हालचाल जाना। सीने में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती 98 वर्षीय आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। देश भर के नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।



























































