Indian और Eurasian प्लेटों के टकराव से कांपा Pakistan, बलूचिस्तान में 5.8 का भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 15 किलोमीटर की गहराई पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव क्षेत्र में स्थित होने के कारण पाकिस्तान भूकंप के प्रति बेहद संवेदनशील है। प्रमुख फॉल्ट लाइनों के पास होने से बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध में इसका खतरा सबसे अधिक रहता है।



























































