JKAS अफसर से बदसलूकी पर IAS अधिकारी के खिलाफ जांच शुरू, Omar Abdullah ने की निंदा
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वर्चुअल बैठक में कनिष्ठ जेकेएएस अधिकारी से अभद्र व्यवहार करने पर आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन की कड़ी निंदा की है। इस घटना की जांच के लिए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप कौर की अध्यक्षता में समिति गठित कर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है।



























































