Punjab में हत्या और Extortion पर Sachin Pilot का वार, कहा- जनता अब बदलाव करेगी
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मोगा में पंजाब सरकार पर बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने हत्या, जबरन वसूली और नशीले पदार्थों के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए शासन में बदलाव की मांग की। साथ ही उन्होंने दिवंगत कांग्रेस पदाधिकारी परमिंदर सिंह विक्की के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया।



























































