2 साल से हिरासत में थे Sandip Ghosh, Supreme Court ने ट्रायल की धीमी गति पर दी जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। अदालत ने उनके दो साल से अधिक जेल में रहने और मुकदमे की धीमी गति को देखते हुए यह राहत दी। शीर्ष अदालत के अनुसार, घोष की जमानत की शर्तें संबंधित ट्रायल कोर्ट तय करेगा।



























































