Traffic curbs in Delhi for Durga Puja: Outer Ring Road समेत कई रास्ते रहेंगे प्रभावित, दुर्गा पूजा पर दिल्ली मेट्रो से सफर की सलाह
दुर्गा पूजा के मद्देनजर दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश में मंगलवार तक शाम 4 से रात 12 बजे तक यातायात पाबंदियां लागू रहेंगी। इस दौरान आउटर रिंग रोड समेत कई मुख्य मार्ग प्रभावित रहेंगे और निजी वाहनों पर रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने जाम से बचने के लिए लोगों से मेट्रो उपयोग करने की अपील की है।



























































