Delimitation पर सर्वदलीय बैठक की मांग, Shaina NC बोलीं संसद में रचनात्मक हो विपक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। शिवसेना नेता शायना एनसी ने इस पत्र का स्वागत किया, लेकिन उन्होंने विपक्ष से संसद के बाहर प्रदर्शन करने के बजाय सदन की कार्यवाही में सकारात्मक और रचनात्मक रूप से भाग लेने का आग्रह किया।



























































