Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या और पंजाब में कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर राज्य में व्यापक भ्रष्टाचार और उद्योगपतियों से जबरन वसूली का भी गंभीर आरोप लगाया।



























































