वाकई ऐतिहासिक पल...ट्रंप ने रूस पर लगे टैरिफ और बैन हटाए, पुतिन के दूत ने फैसले को सराहा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय हित का हवाला देते हुए रूस और ईरान पर प्रतिबंध संबंधी ग्राहम कानून से छूट प्रदान की है। इससे रूस से कच्चा तेल आयात करने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर भारी शुल्क का खतरा टल गया है। वहीं, रूसी दूत किरिल दिमित्रीव ने ट्रंप के इस फैसले को ऐतिहासिक क्षण बताया है।



























































