Deputy CM Brajesh Pathak बोले, सत्ता की भूख के चलते Congress में मची है आंतरिक कलह
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी का जनाधार राज्य में खत्म हो चुका है और वह देश में केवल अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टीकरण व सत्ता की भूख में देश-विरोधी तत्वों का साथ देने का आरोप लगाया और पीएम मोदी की नीतियों की सराहना की।



























































