Australian Open 2022: राफेल नडाल की एक और बड़ी सफलता, जीता 21वां ग्रैंडस्लैम, जोकोविच-फेडरर को छोड़ा पीछे

राफेल नडाल ने 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है। इसी के साथ वह किंग ऑफ ग्रैंडस्लैम हो गए हैं। अपने हिस्से जीत के साथ ही राफेल नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है।
महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने नए साल का पहला ग्रैंडस्लैम जीतकर इतिहास रच दिया है। राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर नया इतिहास बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी जीता। 21वे ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ ही वह दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने रूस के डेनियल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में हराया। पहले दो सेट में पिछड़ने के बाद नडाल ने जोरदार वापसी की। नडाल मेदवेदेव को रोमांचक मुकाबले में 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया। यह मुकाबला 5 घंटे और 24 मिनट तक चलता रहा।<
राफेल नडाल ने 2022 का पहला ग्रैंडस्लैम अपने नाम किया है। इसी के साथ वह किंग ऑफ ग्रैंडस्लैम हो गए हैं। अपने हिस्से जीत के साथ ही राफेल नडाल ने रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच को पीछे छोड़ दिया है। नडाल के नाम अब रोजर फेडरर और जोकोविच से एक अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब दर्ज है। आस्ट्रेलियाई ओपन से पहले इन तीनों के नाम समान रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब थे। फाइनल के दौरान दूसरे सेट में कुछ देकर खेल रुका जब एक प्रदर्शनकारी कोर्ट पर उतर आया। नडाल इसके साथ ही चारों ग्रैंडस्लैम खिताब कम से कम दो बार जीतने वाले टेनिस इतिहास के सिर्फ चौथे पुरुष खिलाड़ी बने।Another chapter is written 🏆@RafaelNadal defeats Daniil Medvedev 2-6 6-7(5) 6-4 6-4 7-5 to win his second #AusOpen title in an epic lasting five hours and 24 minutes.
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 30, 2022
⁰
🎥: @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis #AO2022 pic.twitter.com/OlMvhlGe6r
अन्य न्यूज़