Copa America Final: कोलंबिया के खिलाफ चोटिल होने के बाद मैदान पर रोते दिखे लियोनेल मेसी- Video

Lionel Messi
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Jul 15 2024 2:48PM

अर्जेंटीन के कप्तान लियोनेस मेसी के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। उनको चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेसी को 64वें मिनट में टखने में चोट लग गई। निकोलस गोंजालेज उनकी जगह मैदान पर उतरे। मैदान से बाहर जाते समय मेसी को दर्द से कराहते हुए देखा गया।

अर्जेंटीना ने कोलंबिया को हराकर कोपा अमेरिका 2024 का खिताब रिकॉर्ड 16वीं बार अपने नाम किया। 90 मिनट के दौरान कोई गोल नहीं हुआ। इसके बाद लाउटारो मार्टिनेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके अर्जेंटीना को जीत दिलाई। वह 97नें मिनट में जूलियन अल्वारेज की जगह मैदान पर उतरे। 26 साल के खिलाड़ी ने 112वें मिनट में गोल किया। इस एडिशन में पांचवां गोल करके गोल्डेन बूट भी अपने नाम किया। 

हालांकि, अर्जेंटीन के कप्तान लियोनेस मेसी के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। उनको चोट के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। मेसी को 64वें मिनट में टखने में चोट लग गई। निकोलस गोंजालेज उनकी जगह मैदान पर उतरे। मैदान से बाहर जाते समय मेसी को दर्द से कराहते हुए देखा गया। 

मेसी गेंद का पीछा करते हुए लड़खड़ा गए और तुरंत अर्जेंटीना के डगआउट की ओर मदद के लिए इशारा किया। फाइनल मैच नियमित समय में 0-0 से बराबरी पर समाप्त हुआ। मैदान से बाहर जाने के बाद 37वर्षीय मेसी को अपना चेहरा ढकते हुए देखा गया और वे रो रहे थे। उनके दाहिने टखने में सूजन थी और उस पर आइस पैक बंधा हुआ  था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़