Droupadi Murmu ने Commonwealth Games पदक विजेता लवप्रीत सिंह और सीमा को बधाई दी

Prabhasakshi Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने पर भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह और चक्का फेंक खिलाड़ी सीमा कालीरमण को बधाई दी है। लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं सीमा कालीरमण ने महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों के भारोत्तोलन और महिलाओं की चक्का फेंक स्पर्धा में पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह और सीमा कालीरमण को शुक्रवार को बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारोत्तोलन में पुरुषों के 110 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में रजत पदक जीतने पर लवप्रीत सिंह को हार्दिक बधाई। आपका शानदार प्रदर्शन आपके अटूट दृढ़ संकल्प, असाधारण शक्ति और उत्कृष्टता को दर्शाता है।

आपकी इस उपलब्धि ने हर भारतीय को अपार गर्व और खुशी दी है। मैं कामना करती हूं कि आने वाले वर्षों में आप और भी कई उपलब्धियां हासिल करें।’’ पंजाब के सीमावर्ती जिले अमृतसर के बाल सिकंदर गांव के रहने वाले लवप्रीत एक साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता दर्जी हैं, जबकि उनके दादा सब्जियां बेचकर अपना जीवन यापन करते थे।

मुर्मू ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिला चक्का फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर सीमा कालीरमण को हार्दिक बधाई। आपकी यह उपलब्धि आपकी दृढ़ता, समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। आपकी सफलता युवा महिलाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

आशा है कि आप देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़