ECB को हुआ 10 करोड़ पाउंड का नुकसान, 20 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी खतरे में

ECB

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने बजट की व्यापक समीक्षा करने के बाद कहा कि अगर महामारी का प्रकोप अगले साल भी जारी रहा तो यह राशि 20 करोड़ पाउंड (लगभग 19 अरब रूपये) तब बढ़ सकती है।

लंदन। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) कोविड-19 महामारी के कारण हुए 10 करोड़ पाउंड (लगभग साढ़े नौ अरब रूपये) का नुकसान झेलने के कारण 20 प्रतिशत कार्यबल कम करने की योजना बना रहा है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने बजट की व्यापक समीक्षा करने के बाद कहा कि अगर महामारी का प्रकोप अगले साल भी जारी रहा तो यह राशि 20 करोड़ पाउंड (लगभग 19 अरब रूपये) तब बढ़ सकती है। हैरिसन ने बोर्ड के कार्यबल बजट में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा, जिसका मतलब हुआ कि ईसीबी 62 भूमिकाएं खत्म करेगा।

इसे भी पढ़ें: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का 86 साल की उम्र में निधन

हैरिसन ने एक बयान में कहा, ‘‘ इन प्रस्तावों में हमारे कार्यबल के बजट में 20 प्रतिशत की कटौती शामिल है, जो हमारी संरचना से 62 भूमिकाओं को हटाने के बराबर है।’’ मौजूदा चुनौतियों के बाद भी इंग्लैंड इस महामारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर शुरु करने वाले पहला देश बना। उसने वेस्टइंडीज, आयरलैंड, पाकिस्तान और अब ऑस्ट्रेलिया के साथ जैव सुरक्षित माहौल में श्रृंखलाओं का आयोजन किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़